Draft:मुदित श्रीवास्तव

मुदित श्रीवास्तव का जन्म खंडवा म.प्र. में 29 नवम्बर 1991 को हुआ। भोपाल में रहकर उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की लेकिन हिंदी साहित्य में रूचि के चलते वे साहित्य से जुड़े और विभिन्न पत्रिकाओं की सम्पादन में योगदान दिया। एकता परिषद के द्वारा आयोजित वैश्विक स्तर की पदयात्रा ‘जय जगत 2020’ में पदयात्री रहे। इस यात्रा के मुख्य उद्देश्य गरीबी उन्मूलन, शान्ति एवं अहिंसा, पर्यावरण आपदा और सामाजिक न्याय जैसे वैश्विक मुद्दे थे। इसके साथ ही कविताओं और कहानियों में हिंदी भाषा में देश की पहली ऑनलाइन क्लास उन्होंने शुरू की। बच्चों की पत्रिका ‘चकमक’ में भी उनहोंने अपनी सम्पादकीय सेवाएं प्रदान की। वर्ष 2022 का पुनर्नवा पुरस्कार उन्हें म.प्र. साहित्य सम्मेलन द्वारा कहानी लेखन के लिए दिया गया।